16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नांगलिया हॉस्पिटल में वार्डबॉय ने बेहोश युवती का न्यूड वीडियो बनाया, परिजनों ने किया हंगामा

गोरखपुर के प्रतिष्ठित नर्सिंग होम में एक हैरान करने वाली घटना हुई है यहां एक वार्ड ब्वॉय ने भर्ती युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। परिजनों की नजर अचानक उस पर पड़ी तो होश उड़ गए।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, वार्डबॉय ने भर्ती मरीज का बनाया अश्लील वीडियो

गोरखपुर के एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल से शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां इलाज के लिए बेहोश पड़ी युवती से वार्ड बॉय ने अश्लीलता की फिर न्यूड वीडियो भी बनाया। जानकारी के मुताबिक युवती के शरीर का निचला हिस्सा सुन्न पड़ा था और उसका एमआरआई होना था। लड़की के परिजनों ने बताया कि 31अगस्त की सुबह वार्ड बॉय पीड़ित के पास गया और उसकी बेहोशी का फायदा उठाते हुए यह आपराधिक कृत्य किया। इस दौरान युवती के भाई और एक अन्य रिश्तेदार ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस को मिला मोबाइल में युवती का आपत्तिजनक वीडियो

बहन के साथ यह कार्य देख भाई ने शोर मचाया तो पूरा परिवार पहुंच गया और अस्पताल में हंगामा कर दिया। देखते ही देखते काफी भीड़ जुट गई। इसी बीच राजघाट थाने को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का मोबाइल चेक किया। मोबाइल में युवती का वीडियो मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने वार्ड बॉय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती थी युवती

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही 30 अगस्त की रात तबियत बिगड़ने पर आनन फानन में राजघाट क्षेत्र के नांगलिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। युवती के कमर के नीचे का पूरा हिस्सा काम नहीं कर रहा था।डॉक्टर ने जांच के बाद एमआरआई कराने की सलाह दी, रात में अस्पताल में ही युवती भर्ती थी।

अस्पताल में वार्ड ब्वॉय ने भर्ती युवती का अश्लील वीडियो बनाया

छात्रा के भाई ने बताया कि 31 अगस्त की सुबह वार्ड बॉय आया। वह छात्रा के वार्ड में गया। कमर के नीचे का कपड़ा हटाकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस दौरान कई जगहों पर बहन के शरीर को छुता भी रहा। परिवार के लोगों की नजर जब इस तरफ पड़ी तो घरवालों ने आरोपी का मोबाइल छीन लिया। वे लोग, मोबाइल खोलने के लिए वार्ड बॉय से पासवर्ड पूछते रहे, लेकिन उसने नहीं बताया। इसी बीच किसी ने हंगामे की सूचना राजघाट थाने में दे दी। राजघाट पुलिस को छात्रा के परिवारवालों ने पूरा घटनाक्रम बताया।

पुलिस ने बरामद किया वार्ड ब्वॉय से मोबाइल, मुकदमा दर्ज

पुलिस के सख्त तेवर पर वार्ड ब्वॉय ने मोबाइल खोला, उनमें पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो मिला। मोबाइल जब्त करने के साथ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अब तक हॉस्पिटल में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई, दोषी पर पुलिस कारवाई करे। सीओ कोतवाली के ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषी पर कड़ी कारवाई होगी।