
नरसिंह यादव
गोरखपुर. ओलम्पिक के पहले डोपिंग में फंसे नरसिंह यादव ने कहा कि देश को पता चलना चाहिए कि नरसिंह यादव पर लगा आरोप सही है या झूठ। सीबीआई जांच हो रही। जांच अबतक पूरी हो जानी चाहिए लेकिन पता नहीं क्यों लंबित है। उन्होंने कहा कि उनपर लगे आरोपों की जांच जल्द से जल्द पूरा हो इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी से मिलने के लिए समय मांगे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलकर यह गुजारिश करनी है कि उनपर लगे आरोपों की जांच जल्दी से पूरा हो और सीबीआई की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। यदि मैं निर्दोष साबित हुआ तो खेल पर पूरा फोकस कर सकूंगा।
देश के जाने माने पहलवान नरसिंह यादव गोरखपुर एक कार्यक्रम के शिरकत करने आये थे। बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार खेलों को प्रोत्साहन दे तो वह दिन दूर नहीं जब सारे खिताब यूपी के खिलाड़ी ही लाएं लेकिन सरकार की उदासीनता से खिलाड़ी खेलों को छोड़ दूसरे काम में लग रहे। पूर्वांचल में कुश्ती के उम्दा खिलाड़ी हैं पर सुविधाओं के अभाव में वह भी इस खेल से दूरी बनाने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। खेल में राजनीतिक दखल से खेल और खिलाड़ी को नुकसान होता है। राजनीति की वजह से ही मेरा करियर तबाह हुआ। पहलवान नरसिंह ने बताया कि वह मुंबई में एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और टोकियो में होने वाले गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे।
सरकार खेल अकादमी खोले ताकि खेल का हो विकास
नरसिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं तो हैं लेकिन सुविधाएं नहीं हैं। सरकार सुविधा बढ़ाएं, खेल अकादमी खोली जाए। इसकी खातिर वह कई बार खेल मंत्री से मिल भी चुके हैं। क्रिकेट की तरह प्रो रेसलिंग भी पहलवानों को फायदा दे रहा। वह नाम व पैसा मेहनत से कमा रहे। कुश्ती के विकास के लिए नरसिंह यादव में सुझाया कि ग्रामीण स्तर पर कुश्ती के लिए मैट की व्यवस्था के साथ ही कोच की सुविधा मिलनी चाहिए। मैट पर प्रैक्टिस करने से खिलाड़ी और परिपक्व होगा, बाहर खेलने पर कोई दिक्कत भी नहीं होगी।
BY- Dheerendra Gopal
Published on:
22 Oct 2017 07:01 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
