3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर संसदीय क्षेत्र को फिर मथेंगे योगी आदित्यनाथ, छह जनसभाएं कर वोटिंग अपील

गोरखपुर उपचुनावः संसदीय उपचुनाव में मुख्यमंत्री का पूरा मंत्रीमंडल लगा एक-एक वोट बटोरने के लिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 4 Mar 2018, 9:18 AM IST

 Phulpur Lok Sabha by-election

फूलपुर के उपचुनाव को धार देने आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली की गई गोरखपुर संसदीय सीट को जीतने के लिए मुख्यमंत्री और उनका पूरा मंत्रीमंडल गांव-कस्बों में मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक दे रहा। अभी दो दिन पहले ही आधा दर्जन जनसभाओं को करने के बाद लखनउ गए योगी आदित्यनाथ एक बार फिर आधा दर्जन चुनावी जनसभाओं को करने सोमवार को जिले में रहेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार की सुबह हेलीकाॅप्टर से गोरखपुर पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का रात्रि विश्राम भी गोरखपुर में ही तय है। मंंगलवार की सुबह योगी आदित्यनाथ लखनउ के लिए रवाना हो जाएंगे।
भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता डाॅ.सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मार्च को गोरखपुर आएंगे। वे उपचुनाव में प्रचार के लिए सदर लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को सीएम हेलीकॉप्टर से सबसे पहले 11.15 बजे पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के जीतपुर बाजार महराजगंज चैराहे पर पहुंचेंगे। वहां जनसभा करने के बाद वे कैंम्पियरगंज के डोहरिया में 12.30 बजे पहुंचेंगे। वहां लोगों को संबोधित करने के बाद वे सहजनवा के घघसरा के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां 1.45 बजे उनके पहुंचने का कार्यक्रम है। डाॅ.सिन्हा ने बताया कि दोपहर करीब 2.30 बजे वे गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सेवई बाजार में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह हेलीकाॅप्टर से शहर में आ जाएंगे। 3.30 बजे सीएम का हेलीकाॅप्टर एमपी पॉलीटेक्निक में लैंड करेगा। वहां से सड़क मार्ग से वे 4.15 बजे रामलीला मैदान अधियारी बाग और 5.30 बजे अंबेडकर स्कूल राप्तीनगर पहुंचेंगे। इन दोनों जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करने के बाद वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद वह अगले दिन सुबह नौ बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।


सोमवार को खूब उड़ेगा सीएम का हेलीकाॅप्टर

सुबह 11 बजे- जैतपुर बाजार
दोपहर 12 बजे - डोहरिया बाजार
दोपहर 1.30 बजे - घघसरा बाजार
दोपहर 2.30 बजे - सेवईं बाजार
शाम 4 बजे - रामलीला मैदान अंधियारी बाग
शाम 5 बजे - अंबेडकर स्कूल, राप्तीनगर