
Minor girl raped for over six months in Chennai
बलात्कार जैसी सामाजिक बुराईयों के खिलाफ हाथों में मोमबत्ती लेकर निकल पड़ने वाले समाज में ही लगातार रेप की घटनाएं बढ़ रही। गोरखपुर में दुराचारियों ने एक मंदबुद्धि युवती तक को नहीं छोड़ा। नदी किनारे लकड़ी चुनने गई मंदबुद्धि युवती के साथ एक युवक ने बलात्कार किया। युवती के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे तो युवक फरार हो गया। परिवारीजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
झंगहा क्षेत्र के एक गांव की 22 साल की मंदबुद्धि युवती शनिवार की शाम को किसी काम से नदी के किनारे गई हुई थी। युवती को अकेला पाकर एक युवक उसके पास पहुंचा। वह उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा। युवती इसका विरोध करने लगी। बलात्कार का प्रयास कर रहा युवक जब भारी पड़ने लगा तो युवती चीखने-चिल्लाने लगी। युवती के चीखने की आवाज सुनकर वहां आसपास की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
युवती के चिल्लाने और महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग भी दौड़े हुए आए। हालांकि, जबतक गांव के लोग वहां पहुंचते तबतक युवक वहां से फरार हो चुका था। इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई। पुलिस मौके पर पहंुची। युवती ने आपबीती बतायी। पुलिस ने आरोपी युवक को गांव से गिरफ्तार कर लिया।
परिवारीजन थाने पहुंच कर इस प्रकरण में तहरीर दिए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 511 के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने युवती को अभिरक्षा में डाॅक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। परिवारीजन के मुताबिक युवती मंदबुद्धि है। वह शाम को नदी किनारे लकड़ी बिनने गई थी जहां उसके साथ युवक ने जबर्दस्ती करने की कोशिश की।
Published on:
03 Sept 2018 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
