प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने कंपनियों के साथ अनुबंध करते हुए बताया कि ये तीनों कंपनियां 2020 तक अपना उत्पादन शुरू कर देंगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनियों ने जमीन की 10 फीसदी राशि भी जमा कर दी है। इन कंपनियों से जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए कहा गया है, ताकि तय समय पर उत्पादन शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने हायर कंपनी को भी 120 एकड़ जमीन दी है। कंपनी ने 26 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं। कंपनी करीब 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह राशि तीन चरणों में खर्च होगी। कंपनी पहले चरण यानी 2021 में 1386 करोड़, दूसरे चरण यानी 2023 में 5 सौ करोड़ और 2025 में तीसरे चरण में 1184 करोड़ रुपये निवेश करेगी। यह कंपनी करीब 6 हजार लाेगों को रोजगार देगी। हायर कंपनी यहां प्रतिवर्ष 20 लाख फ्रिज, 10 लाख वॉशिंग मशीन और 10 लाख एलईडी टीवी बनाएगी।