
नोएडा. तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के बीच संक्रमण से स्वस्थ होते मरीजों के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। शारदा अस्पताल से आज 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज होने वालों में एक 11 दिन का बच्चा और एक विदेशी भी शामिल है। जैसे ही ये लोग अपने घरों के लिए निकले तो अस्पताल प्रबंधन ने तालियां बजाकर सभी का उत्साहवर्धन किया।
दरअसल, नोएडा निवासी एक युवक की पत्नी ने 11 दिन पहल एक बच्चे को जन्म दिया था। जांच के बाद बच्चे व मां में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को शारदा अस्पताल में भर्ती किया गया था। सात दिन बाद यानी मंगलवार को बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इसलिए बच्चे को नर्सरी में रखा जाएगा। इसी तरह कोरोना वायरस को 16 दिन बाद मात देकर घर लौटे संदीप गुप्ता काफी उत्साहित नजर आए।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले सभी मरीजों को नोडल अधिकारी डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी ने डिस्चार्ज पत्र दिया। डिस्चार्ज होने वालों में उजबेकिस्तान निवासी व्यक्ति भी शामिल है। शारदा अस्पताल से मंगलवार को 11 लोगों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। शारदा कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक ने बताया कि डिस्चार्ज होने वालों में एक 11 दिन का बच्चा व विदेशी भी शामिल हैं। डॉ. अभिषेक ने बताया कि शारदा से अभी तक 150 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।
Published on:
03 Jun 2020 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
