4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Auto Expo 2018: पुरानी कारों के शौकीनों के लिए भी खास हैं आॅटो एक्सपो

विंटेज कार भी बन रही है युवाओं की पंसदीदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 10 Feb 2018, 10:25 AM IST

greater noida

ग्रेटर नोएडा. पुरानी कार देखने के शौकीनों के लिए आॅटो एक्सपो खास है। आॅटो एक्सपो में विंटेज कार की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। विंटेज कारों में देश की आजादी के समय की भी शामिल है। मजेदार बात यह भी है कि आजादी के पहले की मरक्यूरी और आजादी के बाद की कार आर्मस्ट्रांग सिडले लोगों के लिए आर्केषण का केंद्र बन रही है। आॅटो देखने आ रहे लोग इन कारों के साथ में सेल्फी जरुर ले रहे है। ओल्ड इज गोल्ड की तरह इन कारों के पंसदीदा युवा भी है। इस आॅटो एक्सपो में 20 से अधिक विंटेज कार और बाइक के मॉडल प्रदर्शित किए गए है।

यह भी पढ़ें: Auto Expo 2018 विश्व की पहली इलेक्ट्रिक गियर बाइक लॉन्च, जानिये खासियतें

इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार से आमलोगों के लिए आॅटो एक्सपो की शुरूआत हो गई है। आॅटो एक्सपो में 28 टू-व्हीलर, 14 फोर व्हीलर और 9 कर्मिशयल कंपनी हिस्सा ले रही है। एक तरफ जहां कंपनियां फ्यूचर कारों को लॉन्च कर रही हैं, वहीं इनमें ऐसी भी कारें है, जो कि आजादी के पहले की है। इन कारों को खूब पंसद किया जा रहा है। युवा भी इन कारोंं के दीवानें है। विंटेज कारों की स्टॉल पर सबसे ज्यादा युवा सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। यानि की आज की दौर की कारों के साथ-साथ में पुरानी कारों को भी दर्शक उतना ही पंसद कर रहे है।

यह भी पढ़ें: Auto expo 2018:शाहरुख खान ने लोगों से की ये अपील

1918 में बनी बुइक कार शानदार है। करीब 100 साल पहले बेहतरीन ढ़ग तरीके से कार को बना गया था। कार के मालिक मदन मोहन बताते है कि परिजनों ने यह कार खरीदी थी। यह कार उस समय की लग्जरी गाड़ियों में शुमार थी। इसकी बेहतरीन लुक लोगों को अपनी तरह आज के दौर में युवाओं को खीच रही है। वहींं ब्रिटेन में निर्मित मरक्यूरी और आर्मस्ट्रांग सिडले भी उस समय की लग्जरी कार थी। 1934 की कैडीलेक, 1942 की फोर्ड जिप्सी, 1948 बेंटली और 1989 में बनी बीएमडब्ल्युू ई-30 शामिल है।

विंटेज बाइक और स्कूटर भी लोगों के पंसदीदा बना रहे है। 1922 की रॉयल इंफिल्ड, 1942 की कोरगी व हर्ले डेविसन टेक्सी, 1947 हर्ले डेविसन 750 सीसी, 1969 में बना लंबरेटा स्कूटर एलआई-150 और आजादी से पहले 1942 का इंडियन scout जैसी बाइक लोगों की पंसदीदा है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश