ईकोटेक—3 कोतवाली इंजार्च केके राणा ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही गोली मारने की वजह से साफ हो सकेगी। उन्होंने बताया कि गोली चली है, लेकिन यह साफ नहीं है कि गोली चलाई गई है या फिर अचानक चली है। वहीं सिपाही भी मामले में बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि परेड के दौरान दोनों के बीच में हुई कहासुनी ही एएसआई की हत्या की वजह बन गई।