
ग्रेटर नोएडा। लूट के मामले में फरार चल रहे हैं एक 25 हज़ार के इनामी बदमाश थाना जरचा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया। घायल बदमाश को पैर में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान रवि उर्फ रब्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने रवि और प्रभा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि उसके दूसरे तलाश साथी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: श्मशान घाट की लकड़ियों को लेकर भिड़े भाजपा नेता
पुलिस कि गोली से घायल ये बदमाश रवि उर्फ रब्बा, जिसकी तलाश पुलिस गाजियाबाद व जनपद गौतम बुद्ध नगर में हुये लूटपाट व अन्य मामलों में थी। डीसीपी ग्रेटर नोएडा का कहना है कि बृहस्पतिवार देर रात थाना जारचा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट की इरादे से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पुलिस ने बेरिकेटिंग लगा कर चेकिंग शुरू कर दी, इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो रवि उर्फ रब्बा नामक बदमाश के पैर में लगी है। गंभीर हालत में उसको नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है। जबकि उसके दूसरे तलाश साथी की तलाश की जा रही है। यह बदमाश गाजियाबाद व जनपद गौतम बुद्ध नगर में लूटपाट व अन्य मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि रब्बा के एक साथी मोहित को पुलिस ने 26 मई को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था जबकि रब्बा समेत उसके तीन साथी भाग गए थे।
Updated on:
29 May 2020 02:43 pm
Published on:
29 May 2020 02:39 pm

बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

