28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 8 Nov 2024, 9:35 PM IST

gerater noida news

बदमाश ने कुछ दिन पहले ही एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा से साथ-साथ अन्य सामान बरामद किया है।

पीछा करने कर गाड़ी समेत गिरा बदमाश

पुलिस ने बताया कि ओमेक्स गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर ओमिक्रोन-3 की तरफ से आ रहे एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया। पुलिस के इशारे पर भी स्कूटी सवार नहीं रूका तो पुलिस ने पीछा शुरू किया। भागने के क्रम में आरोपी स्कूटी सहित फिसलकर गिर गया। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में सपा-भाजपा के बीच पोस्टर वार चालू, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के साथ दिखा ‘जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे का होर्डिंग’

एक तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद

घायल बदमाश की पहचान दिलावर हुसैन के रूप में हुई बताई जा रही है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं, एक स्कूटी भी जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि दिलावर हुसैन शातिर किस्म का अपराधी है। उससे पास से बरामद स्कूटी की चोरी 6 नवंबर को एडवोकेट कॉलोनी के सामने से की गई थी। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: प्रतिशत में समझो तो सौ की सौ, भाजपा हार रही नौ की नौ… अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज

पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ दिन पहले हुई लूटकांड के बाद से पुलिस इस आरोपी की तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस को इस बदमाश को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग