
ग्रेटर नोएडा. छोटे भाई की टीसी लेने गई 20 वर्षीय युवती से निजी स्कूल के चेयरमैन द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टीसी देने के बहाने स्कूल चेयरमैन ने युवती को पहले स्कूल बुलाया और उसके बाद उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इकोटेक-3 पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी स्कूल चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक गांव की रहने वाली युवती बीएससी की छात्रा है। छात्रा के छोटे भाई ने क्षेत्र के ही एक गांव के स्कूल से 8वीं पास की है। स्कूल चेयरमैन नीरज सिंह ने छात्र की बहन को टीसी देने के बहाने पहले स्कूल में बुलाया। उसके बाद बहाने से युवती को अपने प्लॉट पर ले गया। जहां युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। स्कूल चेयरमैन ने परिजनों को घटना के बारे ने बताने को लेकर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि पीड़ित युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दे दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया।
डीसीपी महिला वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी स्कूल के चेयरमैन ने छात्र की बहन को टीसी देने के बहाने स्कूल बुलाया था। उसी दौरान आरोपी चेयरमैन ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Published on:
09 Sept 2020 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

