27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना पीड़ित महिला को पड़ी ब्लड की जरूरत तो अस्पताल की ओर दौड़ पड़े डीएसपी पत्नी और थाना प्रभारी पति

Highlights नॉलेज पार्क थाने में तैनात हैं बलजीत सिंह मेरठ सीबीसीआईडी में तैनात हैं डीएसपी रजनी शारदा अस्पताल में महिला को किया ब्लड डोनेट  

2 min read
Google source verification
photo_2020-05-16_15-17-25.jpg

ग्रेटर नोएडा। कोरोना महामारी में लोगों का मानवीय चेहरा भी सामने आ रहा है। इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है ग्रेटर नोएडा में। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी और उनकी डीएसपी पत्नी एक कोरोना पीड़ित को ब्लड डोनेट कर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, दोनों ने करीब 15 दिन पहले गुप्त रूप से ब्लड डोनेट किया था लेकिन अब अस्पताल में यह चर्चा निकलकर बाहर आ गई है। पति और पत्नी ने शारदा अस्पताल में भर्ती करोना पीड़ित 53 वर्षीय महिला को ब्लड दिया है।

यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर अन्नदाताओं ने बक्सों में भर-भरकर पीएम केयर फंड के लिए भेजे पैसे

करीब डेढ़ माह से नहीं गए थे घर

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी का नाम बलजीत सिंह है। जबकि उनकी पत्नी का नाम रजनी है। रजनी मेरठ सीबीसीआईडी में डीएसपी हैं। करीब 4 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। थाना प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कोरोना पीड़ित महिला को रक्तदान किया है। उनके थाना क्षेत्र में शारदा अस्पताल है। वह हमेशा अस्पताल के संपर्क में रहते हैं। करीब डेढ़ माह से वह घर नहीं गए थे। उनकी पत्नी ही उनसे मिलने आई थीं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर हैं।

यह भी पढ़ें: 70 किमी पैदल चलकर गाजियाबाद पहुंची 6 माह की गर्भवती तो पुलिस ने मंगाई गाड़ी, महिला सिपाही ने बच्चों को पिलाई कोल्ड ड्रिंक

साल में दो बार करते हैं रक्तदान

उन्होंने कहा कि करीब दो हफ्ते पहले शाम को अस्पताल से उनके एक जानकार का फोन आया था। अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज है। उसको डायलिसिस के लिए ब्लड चाहिए। लॉकडाउन चल रहा है। डोनर है नहीं और ब्लड की जरूरत है। इस पर उनकी पत्नी ने उनको रक्तदान करने के लिए कहा। उनकी पत्नी का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है जबकि उनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। शायद महिला का भी ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। इसके बाद दोनों ने अस्पताल में जाकर ब्लड डोनेट किया था। यह करीब 15 दिन पहले की बात है। उन्होंने ऐसा चुपचाप किया था। उनका कहना है कि वह साल में दो बार रक्तदान करते हैं। वह कोशिश करते हैं कि वह गुप्त रूप से ब्लड डोनेट करें।