2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MBBS छात्रा से रेप, बोला- कबूल करो इस्लाम, जानें कहां हुई थी मुलाकात

Greater Noida News; आरोपी के द्वारा लड़की का यौन शोषण किया गया और फिर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया।

less than 1 minute read
Google source verification
 Rape with MBBS Student in Greater Noida

यह फोटो प्रतीक के तौर पर ली गई है।

दिल्ली के प्राइवेट बैंक के एक कर्मचारी पर ग्रेटर नोएडा की एक MBBS छात्रा ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले 30 वर्षीय युवक और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।


छात्रा ग्रेटर नोएडा के एक मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई कर रही है। छात्रा और आरोपी एक सोशल मीडिया साइट पर मिले थे। आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर दोस्ती की।

यह भी पढ़ेंः Firozabad News: बारात की गाड़ी से उतरकर प्रेमी संग दुल्हन फरार

धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बताया, "आरोपी के द्वारा लड़की का यौन शोषण किया गया और फिर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। धमकी दी गई और हमला किया। मोहम्मद अखलाक और उसके पिता मोहम्मद मोइन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले में जांच जारी है।"

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323, 504, 506, 354सी, 376 और उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। दिनेश कुमार सिंह ने बताया क‌ि दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए उनके दिल्ली स्थित घर से ले जाया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। वे न्यायिक हिरासत में हैं।