31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को इस हाल में देख आग बबूला हो गया पति और फिर कर उठा लिया यह बड़ा कदम, परिवार में मचा कोहराम

Highlights अचानक घर पहुंचा पति तो इस हाल में थी पत्नी झगड़े के बाद पति ने पत्नी को चाकूओं से गोदा अस्पताल में महिला की हुई मौत

2 min read
Google source verification
demo.jpg

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में पति ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को किसी के साथ देख लिया। इस पर पति-पत्नी (Husband-Wife) के बीच झगड़ा हो गया। इसी बात पर आग बबूला हुए पति ने शुक्रवार को पत्नी को चाकूओं से गोद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। जहां (Doctor) डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से आरोपित पति फरार है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी शख्स अपनी (24) वर्षीय पत्नी और बेटी के साथ ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में रहता हैं। आरोपी यहां प्लास्टिक के बर्तन आदि बेचने का काम करता है। पड़ोसियों के अनुसार कुछ पहले पति ने अपनी पत्नी को किसी के साथ देख लिया था। इस पर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव और झगड़ा शुरू हो गया। शुक्रवार दोपहर को दोनों पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें आरोपी पति ने गुस्से में आकर पत्नी को सब्जी काटने के चाकू से गोद दिया। महिला के चिल्लाने क आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मोबाइल को लेकर नाराज दोस्तों ने हिस्ट्रीशीटर साथी को दी ऐसी खौफनाक सजा, जानकर परिवार के उड़ गये होश

पुलिस ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, पिछले कई दिनों से दंपती में विवाद चल रहा था। पति ने अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख लिया था। इसी बात पर पति ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतका का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।