16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएगी UP की ये बेटी, दिलचस्प है KBC में पहुंचने तक की कहानी

खास बातें- दीपिका शर्मा ने कहा- राशि जीतना प्रायोरिटी नहीं था, उनका सपना तो Amitabh Bachchan से मिलना था Kaun Banega Crorepati 11 में जीती गई राशि को जरूरतमंदों की मदद में लगाएंगी दीपिका शर्मा दीपिका की कविता को अमिताभ बच्चन ने भी सराहा

2 min read
Google source verification
deepika sharma

नोएडा. टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का 11वां सीजन शुरू हो चुका है। इस बार इस चर्चित शो में आपको ग्रेटर नोएडा की दीपिका शर्मा भी 29 अगस्त को नजर आएंगी। बता दें कि इस शो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के कर्इ जटिल सवालों को जवाब देते हुए दीपिका ने अच्छी खासी रकम जीती है। हालांकि उन्होंने कितनी राशि जीती है, यह शो की शर्तों के चलते नहीं बताया है। इसकी जानकारी शो के दौरान ही मिलेगी। दीपिका का कहना है कि शो में राशि जीतना उनकी प्रायोरिटी नहीं था, उनका सपना तो अमिताभ बच्चन से मिलना था, जो अब पूरा हो गया है।

बता दें कि दीपिका शर्मा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 स्थित ऐस प्लेटिनम सोसायटी में रहती हैं। वह फादर एग्नल स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। वहीं दीपिका के पति दीपक शर्मा एक निजी कंपनी में प्रबंधक हैं। उनका एक बेटा दिव्यम भी है , जो कक्षा दस में पढ़ता है। दीपिका कहती हैं कि वह अमिताभ बच्चन की बचपन से ही बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की सभी फिल्में देखी हैं।

यह भी पढ़ें- UP की इस बेटी ने रोशन किया देश का नाम, UAE की बोर्ड परीक्षा में किया टॉप, जानें कैसे पाई सफलता

दीपिका ने बताया कि जब कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो शुरू हुआ तो उन्हें लगा कि अब उनका सपना पूरा हो सकता है। इसके लिए उन्होंने केबीसी के पहले शो से ही प्रयास शुरू कर दिए थे। उन्होंने बताया कि 2011 में तो केबीसी में उनका चयन भी हो गया था, लेकिन उस दौरान हॉट सीट पर बैठने का मौका नहीं मिल सका। वह कहती हैं कि इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार प्रयास में जुटी रहीं। दीपिका ने बताया कि आठ साल बाद इस बार उन्हें जब दोबारा मौका मिला तो जैसे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सभी सवालों को सही जवाब देकर हाॅट सीट तक का सफर किया।

केबीसी को लेकर लिखी कविता को अमिताभ बच्चन ने सराहा

शो के दौरान दीपिका शर्मा ने अमिताभ बच्चन को बताया कि अक्सर उन्हें शो पर जाने का सपना आता था। इसको लेकर उन्होंने एक कविता भी लिखी है। अमिताभ बच्चन के कहने पर शो में उन्होंने अपनी कविता... एक रात मुझको इतना हसीन सपना आया, कि मैंने अपने आपको केबीसी के सेट पर पाया... सुनाई। उन्होंने बताया कि उनकी इस कविता का प्रकाशन स्कूल की वार्षिक पत्रिका में भी किया गया। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनकी कविता की काफी सराहना की है। दीपिका कहती है कि उन्होंने केबीसी से जो राशि जीती है, उसे वह जरूरतमंदों की मदद में लगाएंगी।

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्माष्टमीः यहां 51 प्रकार के केक व इटली-फ्रांस समेत विभिन्न देशों के 251 पकवानों से लगाया भोग, देखें Video

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग