10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत चार लोग अलीगढ़ से गिरफ्तार

यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस और सीडीटी टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में लुटेरी दुल्हन गैंग को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
greater noida

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्य भोली भाली लड़कियों और महिलाओं को शादी के नाम पर बहला फुसलाकर गैंग में शामिल कर लेते थे। इसके बाद इन्हीं लड़कियों के सहारे ये गैंग लोगों को फंयाया करता था।

दुल्हन गैंग कैसे करता था ठगी?

ये गैंग ऐसे लोगों से संपर्क किया जाता था जिन्हें शादी की इच्छा होती थी। पैसे से मोलभाव कर शादी तय की जाती थी। इसके बाद शादी करवा दी जाती थी। शादी के लिए दूल्हे की तरफ से मोटी रकम वसूली जाती थी। शादी होने के बाद गैंग लड़की को विदा कराने के नाम पर दुल्हन को जेवर, गहना आदि के साथ वापस ले आता था। इसके बाद गैंग मुखिया प्रदीप और अन्य सदस्य लड़की समेत गायब हो जाते थे। इस गिरोह में मालती देवी दुल्हन की माता या मौसी बनकर अपना काम करती थी।

यह भी पढ़ें: घरेलू विवाद के बाद हैवान बना पति, पत्नी की हत्या कर नहलाया शव, फिर…

सर्विलांस टीम की सूझबूझ से हुई गिरफ्तारी

डीसीपी ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर से भी एक लड़की को इनके द्वारा अपने गैंग में जानबूझकर शादी का झांसा देकर फंसाने का प्रयास किया गया था। सर्विलांस टीम एवं पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से लकड़ी को सकुशल बरामद कर लिया गया और लुटेरी दुल्हन गैंग के मुखिया और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें: मृत्यु कूप की खुदाई शुरू, लोगों के बीच है बेहद खास धार्मिक मान्यता

गैंग के मुखिया प्रदीप और आमिर की पत्नी भी इस गैंग की प्रमुख सदस्य हैं। जो इनके साथ पहले भी ऐसे ही मामलों में जेल जा चुके हैं। डीसीपी ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस गैंग ने पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है और जेल भी जा चुके हैं।