
Lumpy virus infection spread in 123 cows in Noida village
राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में लंपी वायरस ने दस्तक दे दी है। इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर में लंपी वायरस का कहर देखने को मिला है। शहर के कई कई गांवें में लंपी नामक फैली बीमारी ने अब तक 123 गायों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। इतना ही नहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा एक अस्थाई आइसोलेट गोशाला भी तैयार की गई है। लंपी बीमारी से संक्रमित गायों को इस शेल्टर होम में रखकर इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि गोशाला में गायों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। साथ ही उनके चारे और पानी का पूरा इंतजाम भी किया गया है।
गायों की देखभाल को डॉक्टर की 2 टीम तैनात
नोएडा के सेक्टर-24 थाने के सामने और हरौला सेक्टर-5 में लंपी वायरस से पीड़ित गायों के मिलने के बाद से शहर में दहशत का माहौल बना गया। सोशल मीडिया पर बीमार गायों के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और गांव में गायों को अस्थाई आश्रय स्थल पर भेजा गया। वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चुहड़पुर में एक बारात घर को अस्थाई आइसोलेट गोशाला बनाया है। प्राधिकरण के जीएम सलिल यादव ने बताया कि इस अस्थाई आइसोलेट गोशाला में करीब 100 गायों को रखा जा सकता है। ज़्यादा बीमार गाय के लिए अलग से टैंट लगाया गया है। गोशाला में डॉक्टरों की 2 टीम तैनात रहेगी, जो उन गायों की देखभाल करेंगे।
गोशाला में सभी गायों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा
सलिल यादव ने आगे बताया बताया कि उनकी टीम तैनात है। जैसे ही उन्हें किसी भी गाय में लंपी वायरस के लक्षण दिखाई देंगे उसे तुरंत गोशाला लाया जाएगा और उसका यहां पर उपचार किया जाएगा। गायों को लाने के लिए भी एक टीम लगाई गई है। जो सूचना के तुरंत बाद गाय को गोशाला तक लेकर आएगी। सलिल यादव ने बताया कि प्रशासन के द्वारा लगातार ग्रेटर नोएडा में गायों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी वैक्सीनेशन करा रही है। हम ज्यादातर गांवों में वैक्सीनेशन कर चुके हैं ।
Published on:
22 Sep 2022, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.