
ग्रेटर नोएडा। एक महिला ने पुलिस के पास पहुंच कर अपने जुड़वा बच्चों की गुहार लगाई है। महिला ने अपने पति पर बच्चों को अगवा कर के फरार होने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने बताया कि शख्स ने झूठ बोलकर उससे शादी की। यहां तक की शादी में बाराती और उसके परिवार वाले भी नकली थे।
मामला नोएडा के सेक्टर जू-1 का है, जहां एसपी देहात से मिलकर अपने बच्चों की बरामदगी की मांग है। उससे पुलिस को बताया कि उसका पति हरियाणा का रहने वाला है। महिला भी मूल रुप से उत्तराखंड की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा में एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम मनीष शर्मा और पता मुरादाबाद का बताया था। मनीष ने उसे झांसे में लेकर पिछले साल उससे शादी कर ली।
ये भी पढ़ें :
लेकिन शादी के बाद उसका रवैया बदल गया। जांच करने पर पता चला कि वह पहले से शादी शुदा है और उसने झूठ बोलकर उससे शादी की थी। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि वह बारात भी किराए पर लेकर आया था। शादी में आया पिता भी नकली थी। जिसका अब कुछ अता-पता नहीं। महिला का कहना है कि 7 माह पहले महिला को दो जुड़वा बच्चे हुए। लेकिन 3 दिन पहले सेक्टर जू-1 से उनके दोनों बच्चों को लेकर पति फरार हो गया। वहीं अपने बच्चों को लेकर महिला एसपी देहात के यहां पहुंची। जहां उन्होंने एसपी ने दादरी कोतवाली प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Updated on:
27 Aug 2019 10:32 am
Published on:
27 Aug 2019 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
