ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने बीते 18 जुलाई को ग्राम फलैदा के प्रवीण नामक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी तथा जीजा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक संपत्ति के लालच और पत्नी से अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या जीजा ने ही साथियों संग मिलकर की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बलवीर, मृतक प्रवीण की पत्नी, मोनू शर्मा, नरेश कुमार और गुल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।