10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गठबंधन को बड़ा झटका, सपा आैर बसपा के दर्जनभर नेताआें ने थामा भाजपा का दामन

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे डाॅ. महेश शर्मा ने सपा आैर बसपा को दिया बड़ा झटका सपा के आठ आैर बसपा के दो प्रधानों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता 36 ग्राम प्रधानों ने भी लिया भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का फैसला

less than 1 minute read
Google source verification
mayawati- Akhilesh

गठबंधन को बड़ा झटका, सपा आैर बसपा के दर्जनभर नेताआें ने थामा भाजपा का दामन

ग्रेटर नोएडा. 2019 के लोकसभा चुनाव में जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गर्इ है। जहां शुक्रवार को भाजपा सांसद शत्रुघन सिंन्हा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वहीं उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे डाॅ. महेश शर्मा ने सपा आैर बसपा को बड़ा झटका दिया है। दादरी रेलवे रोड पर चुनावी सभा के दौरान सपा के आठ आैर बसपा के दो प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान नगर पालिका परिषद दादरी में सपा से चेयरमैन पद के उम्मीदवार रहे मनोज गोयल के साथ सभासद पीयूष गोयल, चंद्रमोहन वशिष्ठ और ज्ञान सिंह रावल भी भाजपा में शामिल हो गए। इनके अलावा 36 ग्राम प्रधानों ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश, मायावती व अजित सिंह की रैली से पहले यहां लगे गठबंधन प्रत्याशियों की 'नो एंट्री' के बोर्ड

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे दल-बदल का खेल चरम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को दादरी रेलवे रोड पर भाजपा प्रत्याशी डाॅ. महेश शर्मा ने चुनावी सभा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर नगर पालिका परिषद दादरी में सपा से चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ चुके मनोज गोयल के अलावा 3 सभासद चंद्रमोहन वशिष्ठ, पीयूष गोयल और ज्ञान सिंह रावल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं कोट के ग्राम प्रधान सोनू के नेतृत्व में सपा आैर बसपा से जुड़े दस गांव प्रधान भी भाजपा में शामिल हो गए। वहीं जैतवार के ग्राम प्रधान राकेश राणा के नेतृत्व में 36 ग्राम प्रधानों ने बैठक कर भाजपा प्रत्याशी डाॅ. महेश शर्मा के समर्थन का एेलान कर दिया।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले शिवपाल यादव के प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान, सपा को फायदा तय