23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती ट्रेन की पैंट्री कार में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी वेटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिलाआें के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सुनसान इलाकों में रात हो या दिन महिलाआें का निकलना खतरे से कम नहीं समझा जाता है तो ट्रेन में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 13 Jun 2017, 6:31 PM IST

महिलाआें के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सुनसान इलाकों में रात हो या दिन महिलाआें का निकलना खतरे से कम नहीं समझा जाता है तो ट्रेन में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। एेसा ही मामला मुंबई से जयपुर जा रही 19707 बांद्रा टर्मिनस जयपुर अरावली एक्सप्रेस में सामने आया है। जहां ट्रेन की पैंट्री कार में एक विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में एक वेटर को पकड लिया गया है।

गत नौ जून को मुंबई से जयपुर आने के लिए ट्रेन में सवार हुई 32 साल की इस महिला ने सोमवार को जयपुर के एक थाने में आरोप दर्ज कराया था जिसे घटना के स्थान के आधार पर सूरत रेलवे पुलिस के पास स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि वेटर अजहर ने उक्त महिला को जो अपनी एक सहेली के साथ ट्रेन में चढी थी को सीट दिलाने के बहाने से पैंट्री में बुला कर दुष्कर्म किया। वेटर अजहर को पकड लिया गया है।

दुष्कर्म की उक्त घटना उस समय हुई जब चलती हुई ट्रेन सूरत से भरूच के बीच गुजर रही थी। पीडिता ने बताया कि अजहर ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक देने की धमकी दी थी जिसके चलते वह ट्रेन में चुप रही थी। पुलिस विस्तृत छानबीन कर रही है।