
Marriage: नोएडा के इलहाबांस क्षेत्र में हुई हाईप्राफाइल शादी में लड़के को दहेज में मर्सिडीज और फॉच्यूर्नर कार, सवा किलो सोना, सात किलो चांदी और करीब डेढ़ करोड़ का कैश दिया गया। दूल्हा पक्ष ग्रेटर नोएडा वेस्ट का हैं।
शादी इसी चार फरवरी को हुई है। इसमें दूल्हे को कैश से लेकर भारी मात्रा में ज्वेलरी के साथ मर्सिडीज व फॉच्यूर्नर गाड़ी मिली है। वहीं, समधी को विदाई की मिलाई में एक करोड़ रुपये नकद, कार और फ्लैट दिए गए है। अपनी बेटी की शादी में पिता ने दामाद के साथ साथ समधी से लेकर दिल खोल कर धन दिया। बताया जा रहा है कि बेटी की कन्यादान में पिता ने एक करोड़ एक हजार एक सौ रुपये दिए। वहीं, शगुन में 21 लाख कैश हाथ में दिए गए। चर्चा के मुताबिक इस शादी में करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं।
शादी का विज्यूल सामने आने के बाद लोगों ने इसकी आलोचना शुरू कर दी है। साथ ही दहेज देने की निंदा की है। हालांकि कुछ लोगों शादी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
Updated on:
29 Oct 2024 12:10 pm
Published on:
13 Feb 2024 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

