
Rape
ग्रेटर नोएडा. भाई के घर से रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रही एक महिला को कार में लिफ्ट देकर रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को करीब छह घंटे तक बंधक बनाते हुए बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार महिला बुलंदशहर स्थित मायके से घर लौट रही थी, तभी उसके साथ ये घटना घटी। यह भी कहा जा रहा है कि महिला आरोपी युवक को जानती थी; इसलिए लिफ्ट लेने के लिए राजी हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्रेटर नोएडा के सबसे व्यस्त चौराहे परी चौक का है। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय महिला घर जाने के लिए रात दस बजे परी चौक पर खड़ी थी। इस दौरान आरोपी युवक कार लेकर पहुंचा और लिफ्ट देकर घर छोड़ने की बात कही। पीड़िता उसे पहले से जानती थी, इसलिए वह उसकी कार में बैठ गई, लेकिन पीड़िता को उसके इरादों का अंदेशा नहीं था। आरोपी ने महिला को बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह करीब सुबह 4 बजे परी चौक के पास ही पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया।
परी चौके से महिला ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी। पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह बुलंदशहर अपने मायके से राखी बांधकर नोएडा लौट रही थी। उसी दौरान आरोपी सरदार उर्फ बल्ली लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ कार में ले गया। दोनों एक-दूसरे को जानते थे। इसी भरोसे महिला परी चौक से सेक्टर-144 तक लिफ्ट देने के आग्रह को स्वीकार कर लिया, लेकिन कार में आरोपी ने उसके कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद इधर-उधर घुमाता रहा आैर उसके साथ कार में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Published on:
17 Aug 2019 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

