14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर की गई यह अपील

एक जनवरी को दिल्‍ली-एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर धीमी हो गई वाहनों की स्पीड

2 min read
Google source verification
yamuna expressway

ग्रेटर नोएडा। नए साल के अागाज के साथ ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक जनवरी को दिल्‍ली-एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इसको देखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की स्पीड धीमी हो गई। कोहरे को देखते हुए जेवर टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मी और यमुना एक्सप्रेस-वे मैनेजमेंट अलर्ट हो गए। इस दौरान लोगों से वाहनों को कम स्पीड में चलाने की अपील की गई। साथ ही कोहरे के दौरान चलने के टिप्स भी दिए गए। इस दौरान आगरा से नोएडा और नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया गया।

400 से ज्‍यादा लोगों की जा चुकी है जान

यमुना एक्सप्रेस-वे की शुरुआत होने के साथ ही यह जानलेवा हो गया था। यमुना एक्सप्रेस-वे पर अभी तक हजारों लोग अपनी जान जोखिम में डाल चुके हैं। वहीं 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कोहरे में यहां आए दिन सड़क हादसे होते हैं। जंगल का एरिया होने की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरा अधिक होता है। तीन दिन पहले ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे के दौरान दो युवकों की मौत हो गई थी। आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से भी ठोस कदम उठाए गए हैं। वहीं, सोमवार सुबह कोहरा अधिक रहा। कोहरे के दौरान हादसों को रोकने के लिए मौके पर ट्रैफिक पुलिस और एक्सप्रेस-वे मैनेजमेेंट अलर्ट हो गया। सुबह 5 बजे सेे ही वाहन चालकों को जागरूक करना शुरू कर दिया गया। इस दौरान वाहन चालकों को कम स्पीड में चलने और कोहरे से बचाव के बारे में समझाया गया। यहां आगरा से नोएडा और नोएडा से आगरा जाने वाले वाहन चालकों को अलर्ट किया गया। साथ ही ओवरस्पीड मेंं लाइसेंस जब्त करने की भी हिदायत दी गई है।

लगातार हो रही कार्रवाई

पुलिस और प्रशासन की तरफ से लगातार हाईस्पीड चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन की तरफ से जागरुक भी किया जा रहा है। ओवरस्पीड पर कोई दो से अधिक बार वाहन चलाता हुआ पकड़ा गया तो उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि 1 लाख 54 हजार 245 वाहनों के ड्राइवरों को 5 बार नोटिस भेजा जा चुका है। वहीं, ओवरस्पीडिंग के मामले में 152 लाइसेंस भी निरस्त किए जा चुके हैं। उन्‍होंने बताया कि पुलिस और एक्सप्रेस-वे मैनेजमेंट को कोहरे के दौरान अधिक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हुए हैं। सोमवार को कोहरे के चलते वाहन चालकों से कम स्पीड पर चलने की अपील की गई। ताकि सभी सुरक्षित घर पहुंच सकें।