14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर कार ने मारी सिपाही को टक्कर
Play video

यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर कार ने मारी सिपाही को टक्कर

मांट क्षेत्र की घटना, टोल प्लाजा पर वाहन रोक रहे थे सिपाही, तभी आगरा की तरफ़ से आती कार ने उनमें टक्कर मार दी।
Google source verification

मथुरा। जिले के मांट क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर गाड़ी ने वाहनों को रोक रहे सिपाही को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

वाहन रोकते वक्त हुआ हादसा
यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल में कोहरे के कारण हुए हादसे के कारण विजयपाल नामक सिपाही एक्सप्रेसवे पर वाहनों को नोएडा की तरफ जाने से रोक रहे थे। तभी मांट टोल पर आगरा की तरफ़ से आती कार ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। सिपाही विजयपाल को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया।