तेहरान। ईरान का कर्मानशाह प्रांत रविवार को रिएक्टर पैमाने 5.9 तीव्रता पर आए भूकंप के झटकों से दहल उठा। भूकंप के चलते हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 अन्य घायल हो गए। ईरान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमरीकी भूकंप सूचना केंद्र के अनुसार इस भूकंप का केंद्र तजेहाबाद शहर से नौ किलोमीटर और जावनरुड शहर से 30 किलोमीटर की दूरी पर था। ये दोनों शहर ईरान-इराक सीमा के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि भूकंप सतह से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।