
Dubai: Pakistani man brutally murdered Indian couple with stabbing
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात ( United Arab Emirates ) के दुबई ( Dubai ) में एक पाकिस्तानी शख्स ने एक भारतीय दंपति की निर्मम हत्या ( Indian Couple Murdered in Dubai ) कर दी। इतना ही नहीं उस शख्स ने मृतक की किशोर बेटी को भी घायल कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में रहने वाले भारतीय कारोबारी और उनकी पत्नी की 18 जून को हत्या करने वाला पाकिस्तानी व्यक्ति ( Pakistani person ) चोरी करने के इरादे से उनके विला में घुसा था। दोनों दंपति की पहचान हिरेन अधिया और उनकी पत्नी विधि अधिया के तौर पर हुई है। वे दोनों अरेबियन रैंचेस के अपने विला में मृत पाए गए।
गल्फ न्यूज ने मंगलवार की अपने रिपोर्ट में बताया कि दुबई पुलिस ( Dubai Police ) ने भारतीय दंपति की हत्या के मामले में पाकिस्तानी व्यक्ति को गिरफ्तार ( Pakistani Man Arrested ) कर लिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 40 वर्षीय हिरेन और उनकी पत्नी विधि की हत्या के समय उनके 13 और 18 वर्ष की आयु के दोनों बच्चे घर पर मौजूद थे। जब उनकी बड़ी बेटी आरोपी के सामने आई तो उसने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
गुजरात के रहने वाले हैं दंपति
बताया जा रहा है कि हिरेन, शारजाह तेल और गैस कॉन्ट्रेक्टर के एक वरिष्ठ निदेशक थे। वह अपने परिवार के साथ लगभग तीन साल पहले दुबई गए थे। वे भारत के गुजरात ( Gujrat ) के रहने वाले हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी ने दो साल पहले अधिया परिवार के घर पर काम करता था। बाद में जब वह बेरोजगार हो गया तो उनके विला में नकदी और गहने लूटने के लिए आया था।
दुबई पुलिस की आपराधिक जांच विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जमाल अल जलफ ने बताया है कि दंपति की बेटी ने अपने माता-पिता की हत्या की जानकारी दी और पुलिस को बुलाया। पुलिस के मुताबिक "पुलिस और फॉरेंसिक टीम फौरन घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। दुबई के इंडियन कॉन्सल जनरल ( Indian Consul General ) ने मृतक दंपति की पहचान कर ली है।
पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद बताया है कि जब पूरा परिवार सो रहा था, तब आरोपी चुपके से विला में घुस गया। उसके बाद उसने एक वॉलेट चुराया जिसमें 2,000 दिरहाम ( 41,229 रुपये ) थे। इसके बाद वह बेडरूम में घुसा और कीमती चीजें तलाशने लगा।
ब्रिगेडियर अल जलफ ने आगे बताया है कि इतने में कारोबारी हिरेन जाग गया, तो हमलावर ने उसे चाकू मार दिया। इसके बाद आवाज सुनकर हिरेन की पत्नी भी जागी तो पाकिस्तानी शख्स ने उसपर भी चाकू से हमला कर दिया। वह तब तक चाकू मारता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।
इस बीच उनकी 18 वर्षीय बेटी जागी और अपने माता-पिता को मृत देखा तो चिल्लाने लगी। इसपर उसने लड़की पर भी हमला किया और फरार हो गया। बाद लड़की ने फौरन पुलिस का घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक किलोमीटर दूर चाकू बरामद किया और फिर आरोपी को गिरफ्तार ( Arrested the accused ) कर लिया। कॉन्सल जनरल विपुल ने गल्फ न्यूज से बात करते हुए कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और दंपति के दोस्तों से संपर्क किया जा रहा है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
24 Jun 2020, 8:19 PM IST
Published on:
24 Jun 2020, 8:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allखाड़ी देश
विदेश




