जरूरतमन्दों की मदद के अलावा गुर्जर ने कोरोना से जंग लड़ रहे पुलिस विभाग और चिकित्सा विभाग को भी जरुरत की सामग्री पहुंंचाई। इनके द्वारा वल्लभनगर , भींडर , खेरोदा , मेनार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी चिकित्सकोंं के लिए पीपीई किट , ग्लव्ज , मास्क और सेनिटाइज वितरण किया। वहींं 24 घण्टे ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों को भी मास्क , सेनिटाइज और कर्फ्यूग्रस्त इलाक़ो में ड्यूटी देने वाले जवानों के लिए वाटर बॉटल्स उपलब्ध करवाई ताकि कोरोना योद्धा संक्रमण से बच सकेंं। क्षेत्र के भींडर वल्लभनगर औऱ खेरोदा थाना में कार्यरत पुलिस जवानोंं के लिए मास्क एवंं सेनिटाइजर का वितरण किया गया । इस दौरान पुलिस उपाधिक्षक हितेश मेहता , एसएचओ रणजीत सिंह चौहान , चिकिताधिकारी अर्चना डोडियाल , कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुकड़ा , ब्लॉक प्रवक्ता दिनेश मेनारिया आदि मौजूद थे।