1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई दिल्ली से मिलान जा रहे विमान में भारतीय नागरिक की मौत, अबू धाबी में कराई गई आपात लैंडिंग

मृतक कैलाश चंद्र सैनी राजस्थान का रहने वाला था। अपने बेटे के साथ इटली जा रहा था मृतक कैलाश चंद्र सैनी। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने मृतक के बेटे हीरा लाल सैनी की मदद की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 15 May 2019, 2:14 PM IST

sikar

sikar

अबू धाबी। नई दिल्ली से इटली के मिलान ( Milan ) जा रही विमान में ही यात्रा के दौरान एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इसके बाद से विमान को आपातकालीन स्थिति में अबू धाबी में लैंडिंग कराई गई। मृतक के परिवार ने मंगलवार को गल्फ न्यूज को ये जानकारी दी। बता दें कि मृतक की पहचान 52 वर्षीय कैलाश चंद्र सैनी के रूप में हुई है, जो मूलतः राजस्थान का रहने वाला है। हालांकि वे इटली में रहते थे।

भारतीय दूतावास ने की मदद

अबू धाबी स्थित भारती दूतावास ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद पीड़ित परिवार की मदद की। मृतक को बेटा हीरा लाल सैनी अपने पिता के साथ मिलान जा रहा था। गल्फ न्यूज से बात करते हुए उन्होंने स्थिति के बारे में बात की लेकिन मानसिक परिस्थिति ठीक न होने के कारण आगे किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं किया। हालांकि इधर भारतीय दूतावास हीरा के पिता के शव को अबू धाबी से वापस भारत लाने में पूरी मदद कर रहा है। मंगलवार को इसके लिए अबू धाबी में स्वास्थ्य विभाग ने शव को वापस लाने में मदद के लिए एक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है। बुधवार को हीरा अपने पिता के शव को लेकर वापस भारत आएगा।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.