4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान: अमरीकी नौसेना अधिकारी को जानकारी सार्वजनिक करने पर मिली दस साल की सजा

- ईरान ने जनवरी में गिरफ्तारी की पुष्टि की थी।- देश के नेता का अपमान करने पर भी मिली सजा - ईरानी महिला से मिलने के दौरान गिरफ्तार किया
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Mar 17, 2019

flag

ईरान: अमरीकी नौसेना अधिकारी को जानकारी सार्वजनिक करने पर मिली दस साल की सजा

वाशिंगटन। अमरीकी नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को अपने देश के नेता का अपमान करने और निजी जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करने के लिए ईरानी जेल में 10 साल की सजा सुनाई गई है। माइकल वाइट को बीते साल जुलाई में कथित तौर पर मशहद शहर में एक ईरानी महिला से मिलने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। ईरान ने जनवरी में गिरफ्तारी की पुष्टि की थी।

कहीं आरोप राजनीति से प्रेरित तो नहीं

शनिवार को वकील मार्क ज़ैद ने कहा कि वाइट को सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनी का अपमान करने के लिए दो साल और एक तस्वीर पोस्ट करने के लिए 10 साल की सजा सुनाई गई थी। ईरानी अधिकारियों ने आरोपों का विवरण जारी नहीं किया है। अधिकारी का परिवार और विदेश विभाग अभी भी यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे थे कि क्या आरोप राजनीति से प्रेरित थे या एक आपराधिक अभियोजन के परिणाम थे। वाइट, डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के दौरान गिरफ्तार होने वाला पहला अमरीकी नागरिक है।