2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजराइली सेना का दावा, गाजा पट्टी से दागे गए पांच रॉकेट

- इजराइल के इस्कोल क्षेत्र में यह हमले किए गए- देर रात को ये हमले किए गए - अभी तक इससे कोई नुकसान की खबर नहीं है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 31 Mar 2019, 9:00 AM IST

gaza

इजराइली सेना का दावा, गाजा पट्टी से दागे गए पांच रॉकेट

येरूशलम। इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसके दक्षिणी क्षेत्र में शनिवार रात को गाजा पट्टी से पांच रॉकेट दागे गए हैं। हालांकि इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रात 12.40 पर इजराइल के इस्कोल क्षेत्र में यह हमले किए गए। कुछ घंटों के विराम के बाद यह इजराइल पर बड़ा हमला है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने युद्ध विराम समझौते के बावजूद गाजा में नए रॉकेट हमले किए, जिससे इस क्षेत्र में एक बार फिर संघर्ष शुरू हो गया। गाजा के इस्लामिक संगठन हमास ने कहा कि इजराइल के आम चुनाव से दो हफ्ते पहले ही हिंसा भड़क गई है, जो एक सोची समझी साजिश है। इसके बाद इजराइल ने लगभग 15 नए ठिकानों पर हमला किया।

हमले को चूक बताया था

मिस्र ने हालांकि इजराइल और गाजा के बीच समझौता कराने की कोशिश की है। मगर सफलता हाथ नहीं लगी। दरअसल हमास के कुछ संगठनों ने अपने पहले हमले को चूक बताते हुए कहा था कि उससे गलती से यह रॉकेट हमला हुआ। इस रॉकेट की वजह से इजराइल में एक इमारत ध्वस्त हो गई थी। इस हमले में कई इजराइली घायल हो गए थे। इसके बाद से इजराइल ने आक्रामक रूप ले लिया और लगातार रॉकेट हमले शुरू कर दिए।