11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओमान के संस्कृति मंत्री हैथम बिन तारिक अल-सईद बने देश के अगले सुल्तान

हैथम बिन तारिक अल-सईद ( Haitham bin Tariq Al Said ) ने रॉयल फैमिली काउंसिल की बैठक के बाद पद की थपथ ली सुल्तान काबूस (79) ने अरब देश पर लगभग 50 साल शासन किया

2 min read
Google source verification
Haitham bin Tariq Al Said

Haitham bin Tariq Al Said ( File Photo )

मस्कट। अरब सागर के दक्षिण भाग में स्थित ओमान ( Oman ) के संस्कृति मंत्री हैथम बिन तारिक अल-सईद ( Haitham bin Tariq Al Said ) देश के अगले सुल्तान बन गए हैं। शनिवार को आधिकारिक तौर पर तारिक अल-सईद को दिवंगत सुल्तान काबूस बिन सईद ( Qaboos bin saeed ) के उत्तराधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया।

अरब देश पर लगभग 50 साल शासन करने के बाद सुल्तान काबूस (79) का शुक्रवार को निधन हो गया था। बीबीसी ने सरकार के हवाले से कहा कि हैथम बिन तारिक अल-सईद ने शनिवार को रॉयल फैमिली काउंसिल की बैठक के बाद पद की थपथ ली।

ओमान के सुल्तान का 79 वर्ष की उम्र में निधन, तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

हैथम बिन तारिक मध्य एशिया के अंतिम सुल्तान काबूस के चचेरे भाई हैं। काबूस का कोई वारिस या अधिकृत उत्तराधिकारी नहीं था।

बेल्जियम से इलाज कराकर लौट थे काबूस

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ओमान की आधिकारिक एजेंसी ओएनए ने शनिवार तड़के एक संक्षिप्त संदेश में बिना विस्तृत जानकारी दिए सुल्तान के निधन का समाचार सुनाया। सुल्तान बेल्जियम में इलाज कराकर पिछले महीने यहां लौटे थे।

बयान में कहा गया कि, 'बड़े दुख के साथ.. शाही दरबार महामहिम सुल्तान काबूस बिन सईद के निधन पर दुख व्यक्त करता है, जिनका शुक्रवार को निधन हो गया।’ सुल्तान के निधन पर ओमान में तीन दिन का शोक रखा गया है और इस दौरान निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्र के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा देश का राष्ट्रीय झंडा 40 दिनों तक झुका रहेगा।

राजधानी मस्कट में सुल्तान काबूस ग्रांड मोस्क के बाहर पुरुषों की भीड़ लगी हुई है, जहां ताबूत ले जाया गया है और प्रार्थनाएं हो रही हैं।

भारत से ओमान जा रहे विमान को पाकिस्तान ATC ने हादसे का शिकार होने से बचाया

काबूस का जन्म दक्षिणी शहर सलालाह में हुआ था और वह सई बिन तैमूर और प्रिंसेस मजून अल-मशानी के एकलौते बेटे थे। सलालाह तब देश की राजधानी थी। उन्होंने ब्रिटेन की सहायता से 170 में अपने पिता को गद्दी से हटा दिया।

ओमान में सम्मानित काबूस को बुद्धिमान, धार्मिक और दुनिया के सबसे हिंसा पीड़ित क्षेत्र में मध्यस्थ के तौर पर याद किया जाएगा। उन्होंने पड़ोसी ईरान और इजरायल तक से संबंध स्थापित किए।

1970 में गद्दी पर बैठे थे काबूस

बता दें कि दिवंगत सुल्तान काबूस वर्ष 1970 में गद्दी पर बैठे, जिसके बाद उन्होंने कई अहम समाजिक बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने सबसे पहले शिक्षा पर बहुत जोर दिया। साल 1975 तक 214 स्कूल हो गए थे और 1982 में काबूस नामक पहला विश्वविद्यालय उन्होंने स्थापित किया।

इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्र, आधुनिक स्वास्थ्य तंत्र स्थापित किया, जिसमें डॉक्टरों की संख्या तब के 150 से अब 3,500 हो गई है, जिससे जीवन प्रत्याशा और शिशु जन्म दर में खासा सुधार हुआ है।

अमरीका-ईरान तनाव: भारतीय नौसेना ने ओमान और फारस की खाड़ी में बढ़ाई सुरक्षा

ओमान में सुल्तान ही सर्वोच्च निर्णयकर्ता होता है, जो प्रधानमंत्री तथा सैन्य बलों का सर्वोच्च कमांडर होता है। इसके अलावा उसके पास रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय भी होता है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.