
सऊदी अरब के किंग से मिले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
रियादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अज़ीज़ से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह इमरान खान की पहली विदेश यात्रा है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें इमरान खान के साथ सऊदी किंग सलमान भी दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिस्तर की वार्ता हुई जिसमें वित्तीय और आर्थिक सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
विदेश मंत्री ने की अपने समकक्ष के साथ बैठक
इमरान खान के साथ सऊदी अरब गए पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने अपने समकक्ष मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल-जादान के साथ बैठक की। मीटिंग में दोनों देशों के नेताओं ने वित्तीय और आर्थिक सहयोग के पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान असद उमर ने सउदी अरब से पाकिस्तान में निवेश करने की अपील की। बता दें कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इस समय बेहद खराब है इसलिए पाकिस्तान चाहता है कि सउदी अरब उसके यहां निवेश कर उसकी मदद कर सकता है।
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर हैं इमरान
इससे पहले इमरान खान का सऊदी अरब पहुंचे, जहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया। इमरान खान के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और वाणिज्य मंत्री साथ हैं। बता दें कि मंगलवार को इमरान खान एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर रवाना हुए थे। यह दौरा दोनों देशों की सरकार के निमंत्रण पर हो रहा है।
Published on:
19 Sep 2018, 8:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.