
सऊदी अरब में हज यात्रा की तैयारी पूरी, 20 लाख से ज्यादा हज यात्री होंगे इस बार शामिल
रियाद। सऊदी सरकार ने रविवार से शुरू हो रही हज यात्रा के लिए पूरी तैयारियां कर ली है। इस मामले में एक एजेंसी की छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पवित्र इस्लामिक शहर मक्का के पास बसे मीना में तारवियाह के लिए 20 लाख से ज्यादा हज यात्री रूकेंगे। बता दें कि हज के पहले दिन को तारवियाह कहा जाता है।
सोमवार सुबह अराफात के लिए मीना से रवाना होंगे हाजी
इसके बाद हजयात्री सोमवार सुबह अराफात के लिए मीना से रवाना होंगे। आपको बता दें कि हजयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
25 अस्पतालों और 155 स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था करवाई गई
सिर्फ सुरक्षा नहीं लोगों के सेहत के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हजयात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी स्थलों पर 25 अस्पतालों और 155 स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था करवाई गई है। इसके साथ ही 5,000 बिस्तरों, 180 एंबुलेंस और 100 वाहनों का भी इंतजाम किया गया है। बताया जा रहा है कि ये मोबाइल मेडिकल यूनिट में तब्दील होने में सक्षम हैं।
करीब 1.28 लाख से अधिक भारतीय हजयात्री सऊदी अरब पहुंचे
गौरतलब है कि इस बार की वार्षिक हज यात्रा के लिए करीब 1.28 लाख से अधिक भारतीय हजयात्री सऊदी अरब पहुंचे हैं। इसके बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है कि साल सरकार ने हज कमिटी की ओर से कुल 1,28,702 भारतीय हजयात्रियों को हज के लिए सुविधा मुहैया करावाई है।
466 उड़ानों के जरिये भारतीयों को वार्षिक हज के लिए लाया गया
वहीं जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी किए गए बयान की माने तो 466 उड़ानों के जरिये भारतीयों को वार्षिक हज के लिए लाया गया है। भारत से हज के लिए आखिरी उड़ान शुक्रवार सुबह पहुंची।
Published on:
19 Aug 2018 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allखाड़ी देश
विदेश
ट्रेंडिंग
