
दमिश्क। युद्धग्रस्त सीरिया में अशांति का माहौल जारी है। सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के सुरक्षा बलों और सहयोगी देश रूस ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र इदलिब में हमला कर दिया। इस हमले में बुधवार को कम से कम 21 नागरिकों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 10 बच्चे शामिल हैं।
अस्पताल के पास गिरी मिसाइल
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने इस बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि असद के बलों ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल दागी थी। यह मिसाइल तुर्की की सीमा से लगे काह गांव के निकट एक अस्थायी शिविर पर जा गिरी। इसकी चपेट में आने से 15 नागरिकों की मौत हो गई। इसमें छह बच्चे भी शामिल हैं। यही नहीं, मिसाइल के विस्फोट की चपेट में आने से 40 लोग घायल भी हुए हैं। एक बयान में यह भी कहा गया कि मिसाइल एक अस्पताल के पास गिरी थी।
कई घायलों की हालत काफी गंभीर
अस्पताल के अलावा रूस के सैन्य विमानों ने मारेत-अल-नुमान पर भी हमला किया। इसमें चार बच्चों समेत छह नागरिकों की मौत हो गई। इस पर निगरानी संगठन के प्रमुख रामी अब्देल रहमान से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें भी कई लोग घायल हुए हैं। कई की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।
Updated on:
21 Nov 2019 12:17 pm
Published on:
21 Nov 2019 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allखाड़ी देश
विदेश
ट्रेंडिंग
