16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सऊदी अरब में महिलाओं को पहली बार मिला वोट का अधिकार

मक्का की सफीनाज अबु अल शामत और मदीना की जमाल अल सादी वोट का अधिकार पाने वाली पहली महिलाएं बनीं

2 min read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Aug 21, 2015

Saudi woman

Saudi woman

रियाद। अब तक महिलाओं को सीमित अधिकार देने वाले सऊदी अरब ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यहां महिलाओं को पहली बार वोट का अधिकार मिला है। अब महिलाएं देश में होने वाले म्युनिसिपल इलेक्शन में वोट दे सकेंगी। मक्का की सफीनाज अबु अल शामत और मदीना की जमाल अल सादी वोट का अधिकार पाने वाली पहली महिलाएं बन गई हैं। फिलहाल देश में महिलाओं को मतदाता सूची में रजिस्टर्ड करने का काम चल रहा है।



सऊदी अरब में इस साल के अंत में निकाय चुनाव होने हैं। ऎसे में अब महिलाएं ना सिर्फ वोट दे पाएंगी, बल्कि चुनावों में हिस्सा भी ले सकती हैं। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक यह सहभागितापूर्ण समाज बनाने की दिशा में एक अहम पहल है।



साल 2011 में किंग अब्दुल्ला ने महिलाओं के चुनाव में शामिल लेने को मंजूरी दी थी। अब्दुल्ला ने कहा था कि शरिया के तहत जो भी संभव है, वह महिलाओं को अधिकार देना चाहते हैं, लेकिन चार साल बाद महिलाओं को मतदान का अधिकार मिल रहा है। वहीं वोटरों के रजिस्टे्रशन का काम 21 दिनों तक चलेगा।


ये भी पढ़ें

image