नई दिल्ली : यमन की राजधानी सना में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने बमबारी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। हूती विद्रोहियों की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। अंतिम यात्रा में लाखों लोग शरीक हुए। वह अपने हाथों में अपने शीर्ष नेताओं के फोटो भी लिये हुए थे। बता दें कि हाल ही में सऊदी नीत गठबंधन सेना ने हूती विद्रोहियों पर हमला किया ता जिसमें दो शीर्ष विद्रोहियों के भी मारे जानी की पुष्टी हुई है। खबरों के अनुसार शुक्रवार रात सना में यमन के गृह मंत्रालय की एक इमारत को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम 38 हूती विद्रोही मारे गए। सऊदी अरब के आधिकारिक न्यूज चैनल ने इस हमले में दो शीर्ष विद्रोहियों के भी मारे जाने की खबर दी। उधर हूती विद्रोहियों ने गठबंधन सेना के हवाई हमले की पुष्टि की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गठबंधन सेना ने सना में अन्य जगहों को भी निशाना बनाया है। इनमें नजदा कैंप, डैलमी एयरबेस, राष्ट्रपति महल, जबल अल-नहदीन और इसके मिलिशिया कैंप के साथ आस-पास के इलाके शामिल हैं। वहीं शनिवार की सुबह सऊदी अरब की वायु सेना ने जजान प्रांत में हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गईं चार मिसाइलों को हवा में ही बर्बाद करने का दावा किया। यमन मध्यपूर्व एशिया का एक देश है, जो अरब प्रायद्वीप में दक्षिण पश्चिम में स्थित है। अरब देशों में सबसे गरीब देशों में गिने जाने वाले यमन में 2011 से संघर्ष का दौर चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त, राष्ट्रपति अब्दरब्बू मंसूर हादी की सरकार और उनके प्रति वफ़ादार सैनिकों और शिया हूती विद्रोहियों के बीच मुख्य लड़ाई है।