
Brother died before sister marriage due to silent attack- फोटो- पत्रिका
MP News: टेबल टेनिस खेलकर हॉस्टल लौटते छात्र की मौत हो गई। बीना निवासी शोभित जैन (20) जेपी यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर साइंस विभाग का छात्र है। रात टेबल टेनिस खेलकर हॉस्टल लौटते समय गश खाकर औंधे मुंह गिरा। उसे गेल अस्पताल फिर गुना जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने साइलेंट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
शोभित के घर विवाह की तैयारियां चल रही थी। परिजनों ने बताया कि 27 मई को बहन की शादी है। क्लास पूरी करने के बाद वह शनिवार को छुट्टियों पर आने वाला था।
Updated on:
24 May 2025 08:30 am
Published on:
24 May 2025 08:30 am
