23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर-भोपाल हाईवे पर पेड़ से टकराई हाई स्पीड कार के दो टुकड़े, एयर बैग फटा, तीन की मौत

Bhopal Road Accident: राजधानी भोपाल में भयंकर हादसा, सीहोर से लौटते समय इंदौर-भोपाल ङाइवे पर पेड़ से टकराई 120 की स्पीड से दौड़ रही कार, तीन य़ुवकों की मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 24 May 2025, 8:07 AM IST

Bhopal Road Accident

Bhopal Road Accident- फोटो- पत्रिका

Bhopal Road Accident: इंदौर-भोपाल हाईवे पर सीहोर से लौटते युवकों की कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार दो टुकड़ों में बंट गई। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बैरागढ़ क्षेत्र में रहने वाले युवा देर रात 3 बजे सीहोर स्थित एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर गुमटी से टकराते हुए पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद कार दो टुकड़ों में जा बंटी। हादसे में प्रीत आहूजा (25), विशाल डाबी (25) और पंकज सिसोदिया (25) की स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल कंडारे (27) को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

120 की रफ्तार में गाड़ी, एयर बैग फटा

हादसे के दौरान कार की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा से भी अधिक थी। कार प्रीति चला रहा था। विशाल पास की सीट पर बैठा था। उनकी कार इतनी तेजी से पेड़ से टकराई कि सामने बैठे दोनों युवक एयरबैग को फाड़ते हुए डैश बोर्ड में फंस गए। कार की चेचिस टूटकर दो हिस्सों में बंट गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

कार में फंसे युवकों को निकालने में पुलिस टीम को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों ने बताया कि वे सभी स्कूल समय के दोस्त हैं। कार से वे किसी काम के सिलसिले में सिहोर गए थे। लौटते वक्त ढाबे में खाना खाया। रात तीन बजे पुलिस ने हादसे की सूचना दी।

ये भी पढ़ें: विजय शाह मामले में वीडियो बनाने वाले को नोटिस, कमेंट करने वाले भी दायरे में

ये भी पढ़ें: मौसम का कहर, चक्रवात से घिरा MP, 48 घंटे में फिर आंधी-तूफान, बारिश का ALERT