22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद में सिलेंडर फटने से एमपी के 7 लोगों की मौत, शिवराज, सिंधिया और कमलनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार-चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी दुख व्यक्त किया ...।
2 min read
Google source verification
guna.png

गुना। गुजरात के अहमदाबाद में गुना जिले के जामनेर थाना क्षेत्र के बैरवास गांव के एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत गैस सिलेंडर फटने से हो गई। सभी एक ही परिवार के थे। यह लोग एक काज फैक्ट्री में काम करने गए थे। इस हादसे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उड्डय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है. मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने अहमदाबाद में हुए हादसे में गुना जिले (guna district) के मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 -4 लाख रुपए तथा मृतक बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। घायल व्यक्तियों के इलाज का खर्च मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी । केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।


गुना जिले के ग्राम बेरवास तहसील मक्सूदनगढ़ के मजदूरी के लिए गुजरात के अहमदाबाद गए एक ही परिवार के लोगों के घर में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। 3 अन्य घायल हैं। मृतकों में राजू पुत्र चाइयां लाल अहिरवार उम्र 30 वर्ष, वैशाली पुत्री राजू उम्र 8 वर्ष, पायल पुत्री राजू उम्र 5 वर्ष तथा सोनू पुत्र चाइयां उम्र 25 वर्ष, नितेश पुत्र राजू उम्र 7 वर्ष, आकाश पुत्र सोनू उम्र 17 वर्ष, रामप्यारी पत्नी चैयालाल 85 वर्ष की मृत्यु हो गई है। तीन घायल सीमा बाई पत्नी राजू उम्र 30 वर्ष, सरजू बाई पत्नी सोनू उम्र 24 वर्ष, फूल सिंह पुत्र धन्नालाल (निवासी करौली राजस्थान) उम्र ३० वर्ष घायल है।

परिवार के सदस्य रात में सो रहे थे। गैस सिलेंडर से गैस लीक होती रही। रात्रि में ही एक व्यक्ति ने जब स्विच ऑन किया तो अचानक हादसा हो गया और 7 व्यक्ति मौके पर मृत्यु को प्राप्त हो गए । घायल राजस्थान का व्यक्ति परिवार का दामाद था और साथ में काम करता था। सभी परिवारजन एक काजू फैक्ट्री में काम करते थे। यह जानकारी मधुसूदनगढ़ नायब तहसीलदार द्वारा दी गई।