
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब महज 2 दिन का ही वक्त बचा है। 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में मतदान होना है और इससे ठीक दो दिन पहले यानी 15 नवंबर शाम 5 बजे को प्रदेश में चुनाव प्रचार थम जाएगा। लिहाजा आखिरी दो दिनों में भाजपा और कांग्रेस ने दोनों ने ही मध्यप्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश में तूफानी चुनाव प्रचार पर हैं। इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह के गढ़ गुना के राघौगढ़ में अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और कमलनाथ को जमकर आड़े हाथों लिया।
अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें...
- राघौगढ़ में इस बार 77 के बाद पहली बार कमल खिलाना है।
- बागेश्वर धाम को प्रणाम करके मेरी बात की शुरुआत करना चाहता हूं।
- 17 नवंबर को वोट डालकर आप मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य तय करेंगे।
- दिग्विजय-कमलनाथ एक खेमे में हैं और दूसरे खेमे में नरेन्द्र मोदी-शिवराज सिंह चौहान हैं।
- आपको वोट देकर तय करना है कि मध्यप्रदेश को बंटाधार बनना है या फिर बेमिसाल बनना है।
- मध्यप्रदेश में इस बार तीन दीपावली मनानी हैं, पहली दिवाली दीपावली के दिन मना ली, दूसरी तीन नवंबर को कमल फूल की सरकार बनने पर दीपावली मनानी है। तीसरी 22 जनवरी को जब रामलला अयोध्या के मंदिर में विराजमान हों तब दीपावली मनानी है पटाखे चलाने हैं।
- दिग्विजय सिंह- करप्शन नाथ की पार्टी 70 साल से अयोध्या के राम मंदिर को अटका रही थी, लटका रही थी और भटका रही थी।
- आपने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने राम मंदिर का निर्माण करवा दिया।
- राहुल गांधी कहते थे भाजपा वाले कहते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे, लेकिन राघौगढ़ से कह रहा हूं राहुल गांधी सुन लो 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य शुभारंभ होने वाला है।
- भाजपा सरकार बना दो, भाजपा सरकार बारी-बारी से सभी को फ्री में राम मंदिर के दर्शन करा देगी।
- कांग्रेस ने हमेशा हमारे तीर्थ स्थानों और हमारी परंपराओं का अपमान किया है।
- हमारे गुजरात में कहते हैं...तीन तिगड़ा..काम बिगड़ा..यहां पर भी मध्यप्रदेश में तीन तिगड़ा काम बिगड़ा कांग्रेस में हैं।
- एक करप्शनाथ कमलनाथ हैं जिन्हें नकुलनाथ को सीएम बनाना है, एक दिग्विजय हैं जिन्हें अपने बेटे जयवर्धन को सीएम बनाना है और तीसरी हैं सोनिया गांधी दो अपने बेटे राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहती हैं। कांग्रेस हमेशा अपने परिवार के बारे में सोचती है।
- गांधी परिवार के दरबार से कांग्रेस चलती है और जब भी कोई गड़बड़ होती है तो गाली दिग्विजय सिंह को दी जाती है। मंच पर कपड़े फाड़ने की बात कही जाती है।
- 77 से लेकर अब तक हम कभी राघौगढ़ नहीं जीते, इस बार वादा करो कमल फूल लेकर हमारे प्रत्याशी को भोपाल भेजना है।
Published on:
13 Nov 2023 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
