31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में मचा हंगामा, भीड़ का पुलिस थाने पर हमला, की तोड़फोड़, कई लोग घायल

Guna Police

2 min read
Google source verification

गुना

image

deepak deewan

Jul 06, 2024

Attack on police in Madhusudangarh of Guna

Attack on police in Madhusudangarh of Guna

Attack on police in Madhusudangarh of Guna मध्यप्रदेश में एक बार फिर पुलिस थाने पर हमला हुआ है। गुना में दो पक्षों में विवाद में कई लोग घायल हो गए। पुलिस एक पक्ष के युवकों को पकड़कर ले गए। युवकों की गिरफ्तारी पर बवाल मच गया। गिरफ्तारी से गुस्साए दर्जनों लोग थाने में घुस गए और खूब तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, लोगों ने बंदियों को पुलिस की कैद से छुड़ाया और अपने साथ ले गए। घटना के समय थाने में दो पुलिसकर्मी थे जोकि जान बचाने के लिए ​भागकर छुप गए।

पुलिस थाने पर हमले के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद एसपी संजीव कुमार सिन्हा भी पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना की।

यह भी पढ़ें : पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कार-हेलीकॉप्टऱ नहीं अब चलेंगे पैदल, सबसे पहले जाएंगे ओरछा

जानकारी मिली है कि गुना के हरिपुरा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।विवाद के बाद एक पक्ष के दो युवकों को पुलिस पकड़कर ले गई जिससे उनके पक्ष के लोग गुस्सा उठे। इन लोगों ने लामबंद होकर थाने पर हमला बोल दिया। थाने में दो पुलिसकर्मी थे जोकि जान बचाने के लिए ​छुप गए।

मधुसूदनगढ़ इलाके में यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि चार पांच दर्जन लोग लामबंद होकर पुलिस थाने आए और हंगामा मचा दिया। परिसर में खड़ी कई गाड़ी तोड़ दीं, थाने में भी तोड़फोड़ मचाई। इसके साथ ही गुस्साई भीड़ अपने दो बंदियों को छुड़ाकर ले गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिपुरा में भील और गुर्जर समाज का झगड़ा हो गया था। इस वारदात में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गए। इसके बाद भील समाज के लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और दोनों युवकों को छुड़ा लिया।