2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक के बाद एक दस फटे सिलेण्डर, मची भगदड़

घरेलू सिलेण्डरों का खुलकर हो रहा है उपयोग, सामान जलकर राख
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 27 Apr 2018, 10:21 AM IST

guna news, patrika bhopal, patrika news, madhusudangad, marrige garden,

गुना। जहां एक ओर जिले भर में बगैर अनुमति और मापदंडों की धज्जियां उड़ाने वाले मैरिज गार्डन खुल गए हैं, वहीं दूसरी ओर उनमें आयोजित होने वाले शादियों में व्यवसायिक सिलेण्डरों की जगह घरेलू सिलेण्डरों का उपयोग हो रहा है। इस सबकी भनक संबंधित विभाग व प्रशासन को है, इसके बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी का परिणाम है कि मधुसूदनगढ़ में ऐसे ही एक मैरिज गार्डन में एक के बाद एक सिलेण्डर फटते चले गए और शादी में अफरा-तफरी मची और लोग भागने लगे। इस आग से टेन्ट आदि का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद राजनेता और अफसर वहां पहुंचे और वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये है मामला
मधुसूदनगढ़ कस्बे के व्यस्तम सुठालिया रोड पर स्थित सांवरिया मैरिज गार्डन में ग्राम कोलारस के शर्मा के परिवार की शादी का कार्यक्रम था। गुरुवार को सुबह के समय बड़ी सं या में शर्मा के परिजनों के अलावा रिश्तेदार आदि वहां मौजूद थे। शादी-समारोह के लिए हलवाई द्वारा खाने की तैयारियां की जा रही थीं। इसी बीच एक सिलेण्डर में अचानक आग लगी और विस्फोट हो गया, इसके बाद तो एक के बाद एक सिलेण्डर फटने लगे। यह देखकर शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों में भगदड़ सी मच गई।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि शादी समारोह का खाना बनने के लिए दो दर्जन से अधिक सिलेण्डर आए थे, जिनमें दस सिलेण्डर फट गए। इन सिलेण्डरों से टेन्ट और वहां रखे दूसरे सामान में आग लग गई। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। आग बुझाने के लिए यहां कोई दमकल वाहन का इंतजाम न होने पर विदिशा के लटेरी से दमकल वाहन बुलाया गया, तब तक आग बड़ा स्वरूप ले चुकी थी। कुछ लोग वहां लगी आग को बुझाने का प्रयास करते रहे, बाद में दमकल वाहन ने आकर वह आग बुझाई।

आसपास की दुकान और मकान कराए खाली
इस आगजनी के समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गार्डन के आसपास के मकान व दुकान सुरक्षा बतौर खाली कराए। जबकि सिलेण्डरों के ब्लास्ट होने से उसके टुकड़े काफी दूर जाकर गिरे। खबर है कि इससे एक-दो घरों में और आग लग गई।

खबर मिलते ही ये लोग पहुंचे
हमारे मधुसूदनगढ़ संवाददाता भूपेन्द्र सिसौदिया ने बताया कि उक्त मैरिज गार्डन में आग लगने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव दुबे, मेडिकल ऑफिसर डा. मुकेश शर्मा, 108 एंबुलेंस पहुुंची। क्षेत्रीय विधायक ममता मीना और आईपीएस रघुवीर सिंह मीना वहां पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी एकत्रित की।

घरेलू सिलेण्डरों का उपयोग, विभाग निद्रा में
नागरिक आपूर्ति विभाग के अफसर गहरी निद्रा में हैं इसका परिणाम ये है कि रोक के बाद भी शादियों में घरेलू सिलेण्डर का जमकर उपयोग हो रहा है। इनमें व्यवसायिक सिलेण्डरों का बहुत कम उपयोग हो रहा है।

पत्रिका ने पहले ही चेताया था
गुना जिले में बगैर अनुमति के और पार्किंग न होने के बाद भी चलने वाले मैरिज गार्डन को लेकर पत्रिका ने एक खबर प्रकाशित की थी, उसमें कहा था कि मैरिज गार्डनों को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।