
मंडी खुलते ही लगा महाजाम, पहले दिन रेकॉर्ड 40 हजार क्विंटल गेहूं की आवक
गुना. लगातार चार दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार को कृषि उपज मंडी खुली तो गुना में महाजाम की स्थिति निर्मित हो गई। जिसे संभालने के लिए सुबह से लेकर शाम तक पुलिस-प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यह हालात तब बने जब एक दिन पहले ही रविवार को आई सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को प्रशासन ने दशहरा मैदान में शिफ्ट करा दिया था। जो किसान समय से पहले यानी कि रविवार को दोपहर 2 बजे तक मंडी पहुंच गए उन्हें तो परिसर के अंदर करा लिया, लेकिन बाद वालों को प्रवेश नहीं मिल सका।
जानकारी के मुताबिक 29 मार्च से ही कृषि उपज मंडी में लगातार अवकाश की शुरूआत हुई। तब से लेकर अब तक सिर्फ दो दिन ही मंडी चालू रही है। यानी कि करीब 10 दिनों का अंतर आ गया है। यही कारण है लंबे समय बाद जब सोमवार को मंडी चालू होना था, जिसे लेकर किसानों का आना शनिवार से ही शुरू हो गया था। स्थिति यह रही कि सोमवार सुबह तक दो हजार से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली गुना पहुंच चुकी थीं। मंडी परिसर तो एक दिन पहले ही फुल हो चुकी थी। इसके बाद शेष ट्रैक्टर ट्रॉली दशहरा मैदान में रखवा दी। लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली बची तो एसपी ऑफिस और जेल से लेकर नानाखेड़ी मंडी गेट तक ट्रॉलियों की लाइन लग गई। यह करीब 2 किमी लंबी थी।
ऐसा पहली बार...
सोमवार को रेकॉर्ड बंपर आवक हुई। सीजन में पहला मौका था जब एक ही दिन में 40 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक दर्ज की गई। वहीं किसानों को भी उनकी उपज के अनुसार 2 हजार से लेकर 5000 रुपए क्विंटल तक के दाम मिले।
तीन जिलों के किसान आ रहे गुना मंडी
कृषि मंडी की बढ़ती आय का मुख्य कारण गुना जिले सहित अशोकनगर, शिवपुरी एवं राजगढ़ जिले के किसानों का भी गुना मंडी में आकर अपनी उपज लेकर आना प्रमुख है। दूसरी बड़ी वजह मंडी के व्यापारी किसानों को उनकी उपज की क्वालिटी के अनुसार उचित दाम लगाकर बोली लगाते हैं वहीं किसानों का भुगतान भी शत प्रतिशत नगद ही होता है।
गुना कृषि उपज मंडी में 10 अप्रेल को जिंस के निम्नतम, उच्चतम और मॉडल भावजिंस निम्न उच्च मॉडल भाव
गेहूं 1975 5400 2525
धनिया 4700 12000 4700
चना 4485 5130 4935
सरसों 4500 5125 5035
मसूर 5175 5570 5510
सोयाबीन 4790 5345 5095
मक्का 2040 2040 2040
मूंग 6855 7840 7600
धान 2705 2705 2705
जौ 1950 2100 2085
रविवार शाम 5 बजे से ही मंडी के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को 11 बजे तक भी नंबर नहीं आया। भोजन करने से लेकर टॉयलेट जाने के लिए भी परेशान हैं।
-सोनू शर्मा, किसान, तरावटा
कल से रोड पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर इंतजार कर रहे हैं। पुलिस वालों ने कहा था सोमवार को सुबह 8 बजे टोकन मिलेगा लेकिन दो बजे तक नहीं मिला। भूखे प्यासे हालत खराब हो गई है।
-राकेश, किसान, रन्नौद
Published on:
11 Apr 2023 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
