बता दें कि, 7 मई को गुना लोकसभा सीट पर होने जा रहे मतदान के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के टिकट पर बीते मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस से इस हाई प्रोफाइल सीट पर राव यादवेंद्र सिंह यादव चुनावी मैदान में उतरे हैं। ये भी बता दें कि, गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर हमेशा से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला रहा है। इस बार भी यहां सीधे तौर पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही नजर आ रहा है। फिलहाल, इसका फैसला जनता करेगी कि इस बार भी उसे अपना सांसद भाजपा कांग्रेस के बीच से लाना है या किसी अन्य दल या निर्दलीय को जिम्मेदारी सौंपनी है।