कक्षा 10 की पूरक परीक्षाओं में कुल 1,00,377 छात्र भाग ले सकेंगे। इनमें 49,877 छात्र और 50,500 छात्राएं शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन परीक्षाओं के लिए आवेदन मई से शुरू होगा। वहीं, 9 जून से शुरू होने वाली एमपी बोर्ड कक्षा 12 की पूरक परीक्षा में करीब 88 हजार छात्र हिस्सा ले सकेंगे। इनमें 45,456 लड़के और 42,909 लड़कियां शामिल हैं।