28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रकार कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी, ज्वेलरी सहित ले उड़े 70000 रूपये

पत्रकार कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी, ज्वेलरी सहित ले उड़े 70000 रूपये
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Javed Khan

•

Updated: 24 Jun 2018, 3:56 PM IST

guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, theft, theft in guna, theft news, crime, crime news, patrakar colony,

पत्रकार कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी, ज्वेलरी सहित ले उड़े 70000 रूपये

गुना। गुना कैंट थाना अंतर्गत पुराने बाईपास के नजदीक पत्रकार कॉलोनी में एक व्यापारी के घर से लाखों रुपए का सामान व नकदी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले शेख़ शब्बीर कत्था के घर चोरी की वारदात हुई। जो पेशे से एक व्यापारी है। व्यापारी के यहां पर रात्रि 2:30 बजे के आसपास चोरों ने घर में धावा बोला और दरवाजे का सेंटर लॉक तोड़कर घर में रखें TV सोने की ज्वेलरी सहित नगदी 70000 चोर ले उड़े।

पुलिस ने रात्रि में सर्चिंग की कुछ दूरी पर TV मिल गई लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में थाना प्रभारी बलवीर सिंह मावई का कहना है कि हो सकता है इस वारदात में पारदीयो का हाथ हो। 70000 सहित सोने के छोटे-मोटे आइटम चोरी हुए हैं। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि पत्रकार कॉलोनी में मेन गेट का दरवाज़ा उखाड़ कर चोरी की है। जिन कमरों में सो रहे थे परिजन उन दरवाज़ों को बाहर से लुंगी से बाँध दिया।

इसके पहले भी जिले में हो चुकी है कई वारदातें
आरोन नगर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ३७ किमी दूर सिरोंज से एक दिन छोडक़र आरोन में चोरी करने आता था और सुबह ६ बजे वापस लौट जाता। किसी मकान में खंभे से घुसकर तो किसी घर की दीवार पर चढक़र चोरी को अंजाम दिया।

शहर में एक तरह से हो रही चोरी से शक हुआ और आरोन पुलिस ने सिरोंज निवासी परवेज उर्फ नकटा पुत्र नन्ने मियां को दबोच लिया। आरोपी को सिरोंज में ‘स्पाईडर मेन’ के नाम से जानते हैं और वह शातिर नकबजन है। एसपी निमिष अग्रवाल ने बताया, आरोपी खंभे, दीवार से घर में घुसने में अभ्यस्थ है। संदेह के आधार पर उठाया तो उसके द्वारा 18 चोरियों में पर्दाफाश हुआ।

आरोपी से करीब ५ लाख के सोनी चांदी के जेबरात और ३.६१ लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपी को पकडऩे में एसआई हरिओम रघुवंशी, अन्नपूर्णा कठेरिया, दिनेश साहू, एसआई जॉर्ज किस्पोप्ट्टा, एएसआई नरेंद्र यादव, एएसआई योगेश शर्मा, एएसआई विजय सिंह, प्रधान आरक्षक श्यामलाल, सलीम, दिनेश शर्मा , नीरज भार्गव, कुलदीप भदौरिया आदि पुलिस कर्मियों की विशेष भूमिका रही।