28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक लगा जोरदार झटका, लोगों ने सोचा ट्रेन टकरा गई

कोटा इंदौर ट्रेन में ड्राइवर की गलती से झटका लगने से घायल हुए यात्री, एक वृद्धा का हाथ टूटा, हंगामे के कारण १० मिनिट रुकी रही ट्रेन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Javed Khan

•

Updated: 5 Jul 2018, 5:34 PM IST

 guna, guna news, guna bhopal, bhopal patrika, patrika news, guna patrika, patrika news, patrika mp, accident, train accident, guna railway station,

अचानक लगा जोरदार झटका, लोगों ने सोचा ट्रेन टकरा गई

गुना. कोटा-इंदौर ट्रेन में सवार यात्रियों को अचानक से जोरदार झटका लगने से कई यात्री गिरकर और यहां-वहां टकराकर घायल हो गए। एक वृद्ध महिला का हाथ टूट गया और उन्हें अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर उपचार के लिए रुकना पड़ा। यात्रियों को लगा कि कोई दूसरी ट्रेन की उनकी ट्रेन से टकरा गई और आनन-फानन में यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे।

यह घटना रुठियाई जंक्शन की है। यहां कोटा इंदौर ट्रेन में इंजन चेंज करने के दौरान ट्रेन चालक की गलती से इंजन तेज गति से ट्रेन से टकरा गया। जिससे आगे की तीन-चार बोगियों में सवार लोगों का झटका लगा। कोई सीट से नीचे गिरा तो कोई खिड़की से टकरा गया। अधिकांश बच्चों को चोट आई और ट्रेन में चीख पुकार मच गई। जो लोग ट्रेन में चढ़ रहे थे, उनमें से भी कुछ गिर नीचे गए। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। लोग नीचे उतरकर चालक के पास पहुंचे और उसे खूब खरी-खोटी सुनाईं। चालक अपनी सफाई देता रहा। हालांकि मामले को लेकर किसी यात्री द्वारा शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

इन्होंने सुनाई आपबीती
मैं अपनी मां प्रेम बाई (५०) व पड़ोसी के साथ इंदौर जा रहा था। पड़ोसी की बेटी वहां भर्ती है, जिसका ऑपरेशन शुक्रवार को होना है। हम ट्रेन में चढ़े ही थे कि अचानक तेज झटका लगा और मां गिर गईं। उनका हाथ टूट गया और हमें उनका उपचार करवाने के लिए रुकना पड़ा। उधर पड़ोसी की बेटी के ऑपरेशन के लिए पैसे भी नहीं पहुंच पाए। अब वे रात में किसी ट्रेन से इंदौर जाएंगे।

रघुवीर मालवीय, निवासी रुठियाई।

मैं अपने परिवार के साथ देवास जा रहा था। अचानक से ट्रेन में तेज झटका लगा और मेरा बेटा सीट से टकरा गया। जिसके उसके दांत हिल गए और मुंह से खून आने लगा। कई लोग एक-दूसरे पर गिर गए, किसी के सिर में चोट आई तो किसी के मुंह में। कई सारे बच्चों के चोट लगी। इंजन को जोड़ते समय हादसा हुआ। हमें तो लगा जैसे कोई दूसरी ट्रेन आकर हमारी ट्रेन से टकरा गई हो।

राकेश कुशवाह, निवासी गुना।

हम लोग आराम से ट्रेन में बैठे थे। एक दम ट्रेन झटका लगा और बच्चे यहां वहां गिर गए। बेटे के चोट लग गई। ट्रेन में अफरातफरी मच गई। सभी नीचे उतरकर भागे। हादसे में पोंसमेन के हाथ में भी चोट लगी है। इंजन के पास के तीन-चार डिब्बों में अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ड्राइवर की गलती से यह हादसा हुआ है, इसमें किसी की जान भी जा सकती थी। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए थे।
दीपक कुशवाह, निवासी अशोकनगर।