28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादपुर स्कूल के किचनशेड में बाबा ने डाला डेरा, विभाग मौन

मुरादपुर स्कूल के किचनशेड में बाबा ने डाला डेरा, विभाग मौन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohar Singh Lodhi

•

Updated: 18 Jun 2018, 12:34 PM IST

guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, guna school, new school session, muradpur, aaganwadi, schoo, authority, school department, aaganwadi center,

मुरादपुर स्कूल के किचनशेड में बाबा ने डाला डेरा, विभाग मौन

गुना/झागर. मुहाल कालोनी के बाद सरकारी भवन का दुरुपयोग होने के बाद अब मुरादपुर पंचायत का मामला सामने आया है। मुरादपुर पंचायत में मिडिल स्कूल है और स्कूल के किचनशेड में एक बाबा ने डेरा डाल लिया है। किचन शेड को बाबा ने अपना आवास बना लिया। इसके बाद भी न तो पंचायत ने उससे भवन खाली कराया है और न ही स्कूल विभाग के अधिकारियों को इस मामले में कोई जानकारी।

बताया जाता है कि ग्राम पंचायत मुरादपुर में आगनवाड़ी केंद्र है। उससे लगा हुआ किचनशेड है। इसमें बाबा रहता है और उस आवास में चिलन का लुत्फ लिया जा रहा है। सोमवार से स्कूल खुलेंगे, लेकिन अब तक किचन शेड को खाली नहीं कराया गया है। उधर, ग्राम पंचायत मुरादपुर में ही आने वाला ग्राम मुरानिया स्कूल के भी बुरे हाल हैं। यहां न तो बाउंड्री है और न ही पानी की व्यवस्था। इमारत भी क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। इसके अलावा भी इधर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसी तरह कई गांवों में सरकारी भवनों का दुरुपयोग हो रहा है।

guna patrika ,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
guna school
,
new school session
,
muradpur
,
aaganwadi
,
schoo
,
authority
,
school department
,
Aaganwadi Center
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/18/guna1_2972269-m.jpg">

एक हफ्ते के भीतर दूसरा मामला
झागर क्षेत्र में सरकारी भवन का दुरुपयोग करने का यह दूसरा मामला है। मुहाल कालोनी में आंगनवाड़ी भवन को ही किराए पर दे दिया गया था। इसके बाद भी यहां पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुरादपुर में जब इस मामले में जानकारी जुटाई तो किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी। इसके अलावा, स्कूल प्रबंधन भी ध्यान नहीं दे रहा है। बाबा ने अपना नाम नहीं बताया। उसने कहा, गांव वालों के कहने पर ही किचन शेड में रह रहा हूं। उधर, प्रभारी डीपीसी बीपी सिंह राजावत का कहना है कि आप से मामला संज्ञान में आया है। अगर कोई व्यक्ति सरकारी भवन में अतिक्रमण कर रह रहा है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन अनजान
ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह सरकारी भवनों का दुरुपयोग हो रहा है, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं देता है। प्रशासनिक अधिकारी भी गांवों में जाकर स्कूल आदि का निरीक्षण नहीं करते हैं।