28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेट हाईवे पर फिर वारदात, हमला कर एक लाख लूटे

स्टेट हाईवे पर फिर वारदात, हमला कर एक लाख लूटे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Javed Khan

•

Updated: 6 Jul 2018, 1:33 PM IST

guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, state high way, theft, loot, theft in guna, theft news,

स्टेट हाईवे पर फिर वारदात, हमला कर एक लाख लूटे

गुना। बेखौफ बदमाशों ने आज फिर गुना-सिरोंज स्टेट हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है।गुना के आड़त व्यापारी मोहम्मद आबिद राईन अपने बेटे इसराईल के साथ आरोन से पेमेंट लेकर मोटरसाइकिल से गुना लौट रहे थे।

रात करीब आठ बजे बंजरगढ थाने से एक किलोमीटर पहले सामने की ओर से एक मोटरसाइकिल पर बैठकर आ रहे तीन बदमाशों ने लाठी मारकर आबिद और इसराइल को मोटरसाइकिल सहित गिरा लिया और दोनों पर ताबङतोङ लाठियां बरसा दीं। जिससे आबिद के पैरों और इसराइल के सिर में गंभीर चोटे आ गई। इस दौरान बदमाशों ने आबिद के पास रखे एक लाख रुपये लूट लिए तभी एक लोडिंग वाहन के आने पर बदमाश मोटरसाइकिल से आरोन की ओर भाग लिए।

आबिद ने लोडिंग वाहन को रोकने की कोशिश की लेकिन घटना को देखकर भयभीत चालक ने वाहन नहीं रोका इस कोशिश में आबिद का मोबाइल जरूर वाहन में गिर गया। जिस पर परिजनों के फोन लगाने पर लोडिंग वाहन के चालक ने उन्हें मारपीट और लूट की वारदात की जानकारी दी और वह रास्ते में एक ढाबा संचालक को मोबाइल दे गया।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी और खुद भी मौके पर पंहुचे। तब तक आहत पिता पुत्र, बदमाशों के डर से छिपे हुए थे। जिन्हें पुलिस ने थाने लाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज की।


दोनों घायलों का गुना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। आहत आबिद ने बताया कि बदमाशों की नजर पीछे की जेब मे रखे पचास हजार रुपए और सोने की चैन, अंगूठी पर नहीं पड़ पाई और रोड पर लोडिंग वाहन की लाईट देखकर वो भाग गए वर्ना वो ये भी ले जाते। आबिद के मुताबिक बदमाशों में से एक ने दूसरे को वारदात के दौरान नन्ने कहा था।

इस घटना की सूचना पर अस्पताल में पंहुचे लोगों ने जिले में बेखौफ हो चुके पारदियों और अन्य बदमाशों द्वारा लगातार की जा रही लूट डकैती की वारदातों को लेकर नाराज़गी जताई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंट थानांतर्गत् 23 जून को पत्रकार कालोनी में पारदियों ने शेख शब्बीर कत्थावाला के घर लाखों की डकैती डाली थी, इसके नौ दिन बाद फिर उसी कालोनी में बाहर से कुंदी लगाकर और कमरे के ताले तोडकर अनुपम कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ की दो मोटरसाइकिलें और अलमारी ले उड़े थे जिसमे से ढाई लाख नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। उसी दिन बंजरगढ थाना अंतर्गत स्टेट हाईवे पर बारह मुंडी के पास एक मोटरसाइकिल सवार को लूट लिया गया जबकि एक अन्य पर हमला किया गया था। लगातार हो रही वारदातों से आम जन दहशत और रोष में है।